top of page

आदित्य L1 ने साइंटिफिक डेटा कलेक्ट करना शुरू किया:इससे अंतरिक्ष के मौसम की जानकारी मिलेगी,

इसरो के सूर्य मिशन आदित्य L1 ने साइंटिफिक डेटा कलेक्ट करना शुरू कर दिया है। इसरो ने सोमवार को बताया कि स्पेसक्राफ्ट पर लगे सुप्रा थर्मल एंड एनर्जेटिक पार्टिकल स्पेक्ट्रोमीटर यानी STEPS इंस्ट्रूमेंट को 10 सिंतबर को पृथ्वी से 50,000 किलोमीटर दूर एक्टिवेट किया गया था। डेटा की मदद से सूर्य पर उठने वाले तूफान और अंतरिक्ष के मौसम के बारे में जानकारी मिलेगी।

STEPS इंस्ट्रूमेंट आदित्य सोलर विंड (सूर्य तूफान) पार्टिकल एक्सपेरिमेंट यानी ASPEX पेलोड का हिस्सा है। STEPS में छह सेंसर लगे हैं। हर एक सेंसर अलग-अलग दिशाओं में निरीक्षण करता है और 1 MeV से अधिक के इलेक्ट्रॉनों के अलावा, 20 keV/न्यूक्लियॉन से लेकर 5 MeV/न्यूक्लियॉन तक के सुप्रा-थर्मल और एनर्जेटिक आयन्स को मापता है।

आदित्य L1 ने साइंटिफिक डेटा कलेक्ट करना शुरू किया:इससे अंतरिक्ष के मौसम की जानकारी मिलेगी, आज रात L1 पॉइंट की तरफ निकलेगा स्पेसक्राफ्ट

बेंगलुरु2 घंटे पहले

रात 2 बजे पृथ्वी की ऑर्बिट से L1 पॉइंट की ओर बढ़ेगा यान

इसरो आज स्पेसक्राफ्ट को रात करीब 2 बजे ट्रांस-लैग्रेंजियन पॉइंट 1 में इंसर्ट भी करेगा। इसके लिए यान के थ्रस्टर कुछ देर के लिए फायर किए जाएंगे। ट्रांस-लैग्रेंजियन पॉइंट 1 इंसर्टेशन यानी यान को पृथ्वी की कक्षा से लैग्रेंजियन पॉइंट 1 की तरफ भेजना। यहां से स्पेसक्राप्ट अपना 15 लाख किलोमीटर का सफर शुरू करेगा। ये जनवरी 2024 में लैग्रेंजियन पॉइंट 1 पर पहुंचेगा।

आदित्य L1 को 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के 63 मिनट 19 सेकेंड बाद स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी की 235 Km x 19500 Km की कक्षा में स्थापित कर दिया था। इसके बाद 4 बार स्पेसक्राप्ट के थ्रस्टर फायर कर उसकी ऑर्बिट बढ़ाई गई थी।

आदित्य में 7 पेलोड लगे हैं:

PAPA यानी प्लाज्मा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य: सूरज की गर्म हवाओं की स्टडी करेगा।

VELC यानी विजिबल लाइन एमिसन कोरोनाग्राफ: सूरज की हाई डेफिनेशन फोटो खींचेगा।

SUIT यानी सोलर अल्ट्रावायलेट इमेजिंग टेलिस्कोप: सूरज की अल्ट्रावायलेट वेवलेंथ की फोटो लेगा।

HEL10S यानी हाई एनर्जी L1 ऑर्बिटिंग एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर: हाई-एनर्जी एक्स-रे की स्टडी करेगा।

ASPEX यानी आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट: अल्फा पार्टिकल्स की स्टडी करेगा।

MAG यानी एडवांस्ड ट्राई-एक्सियल हाई रेजोल्यूशन डिजिटल मैग्नेटोमीटर्स: मैग्नेटिक फील्ड की स्टडी करेगा।

सूर्य की स्टडी जरूरी क्यों?

जिस सोलर सिस्टम में हमारी पृथ्वी है, उसका केंद्र सूर्य ही है। सभी आठ ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते हैं। सूर्य की वजह से ही पृथ्वी पर जीवन है। सूर्य से लगातार ऊर्जा बहती है। इन्हें हम चार्ज्ड पार्टिकल्स कहते हैं। सूर्य का अध्ययन करके ये समझा जा सकता है कि सूर्य में होने वाले बदलाव अंतरिक्ष को और पृथ्वी पर जीवन को कैसे प्रभावित कर सकते हैं।

सूर्य दो तरह से एनर्जी रिलीज करता है:

प्रकाश का सामान्य प्रवाह जो पृथ्वी को रोशन करता है और जीवन को संभव बनाता है।

प्रकाश, कणों और चुंबकीय क्षेत्रों का विस्फोट जिससे इलेक्ट्रॉनिक चीजें खराब हो सकती हैं।

इसे सोलर फ्लेयर कहा जाता है। जब ये फ्लेयर पृथ्वी तक पहुंचता है तो पृथ्वी की मैग्नेटिक फील्ड हमें इससे बचाती है। अगर ये ऑर्बिट में मौजूद सैटेलाइटों से टकरा जाए तो ये खराब हो जाएंगी और पृथ्वी पर कम्युनिकेशन सिस्टम से लेकर अन्य चीजें ठप पड़ जाएंगी।

सबसे बड़ा सोलर फ्लेयर 1859 में पृथ्वी से टकराया था। इसे कैरिंगटन इवेंट कहते हैं। तब टेलीग्राफ कम्युनिकेशन प्रभावित हुआ था। इसीलिए इसरो सूर्य को समझना चाहता है। अगर सोलर फ्लेयर की ज्यादा समझ होगी तो इससे निपटने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं।

आदित्य L1 ने साइंटिफिक डेटा कलेक्ट करना शुरू किया:इससे अंतरिक्ष के मौसम की जानकारी मिलेगी, आज रात L1 पॉइंट की तरफ निकलेगा स्पेसक्राफ्ट

Recent Posts

See All
राजकुमारी का स्वयंवर

एक #राजा की बेटी का स्वयंवर था। #बेटी की यह शर्त थी कि जो भी 20 तक की गिनती सुनाएगा, वही राजकुमारी का #पति बनेगा। गिनती ऐसी होनी चाहिए...

Comentarios

Obtuvo 0 de 5 estrellas.
Aún no hay calificaciones

Agrega una calificación

Subscribe Form

Thanks for submitting!

©2020 by RS NEWZ. Proudly created with Wix.com

bottom of page